Skip to main content

उधेड़ बुन





बहुत अंधेरे में रहा है वो
दिन के उजाले में 
ढूंढता है खुद को 
रात, थक के सो जाता है।
एक उधेड़ बुन सी जिंदगी है उसकी 
अपनी खुशियां दरारों में भर के 
फर्श सजाया करता है।
तपती धूप में चला है वो
बिना छांव की तलाश में
थक के पेड़ की ओट में 
बैठ के, ठंडी हवा की चाह 
रखता है
तो वो क्या गलत चाहता है!


Comments

Legit Info said…
Love your writings. 🤩🤎❤. Just keep it up.
Abhishek said…
Bhut badiya🙌👏
suruchi kumari said…
Thank you so much 😊