Skip to main content

ख्वाहिश



जो रास्ते कल तक अधूरा छोड़ जाते थे मुझे,
आज उन्होंने ही सलीके से रास्ता दिखाया है ।
रोज जिन्हें सड़कों पे ढूंढा करती थी,
आज उन्हें अपने ही सपने में  पाया है ।

बडे शिद्दत से कोशिश की है,
उन नैन नख्शों को एक पन्ने पर उतार सकू ।
दीवार पे टंगी उस तस्वीर को पूरे दिन ना सही,
कम से कम दो पल तो निहार सकू ।

उलझनो मे लिपटी, खुद से लडती,
कभी आसमां की ओर देख लीया करती हूं ।
मन भर जाये जब चेहरे देख के,
तो किसी के दिल में  झांक लिया करती हूँ ।

मन भी बड़ा अजीब है,
तरह-तरह के ख्वाब यू ही सजा लेता है ।
एक कमरे में बंद शख्स को भी,
आसमां की  शैर करा लाता है ।

चहारदीवारी से आज ये शरीर बाहर जाना चाहता है
पुरे करने कुछ ख्वाब अधूरे,
बडते कदम आज फिर रुके है,
उन सपनो को मान के पुरे ।

आँखों की सीमा नहीं है,
सिर्फ उन ढलती सिढियो के कोने तक
उनकी मंजिल तो कहीं दुर है,
किसी  और  के होने तक ।

माना,  कि मेरे पैरों में बेड़ियां है
मेरे पंख कुतरे जा चुके है,  पर मन तो नहीं,
माना, मेरा शरीर  एक पिंजरे में बंद हैं,
ख्वाहिशों के जुगनू मर चुके है, पर मेरी रुह तो नहीं ।

Comments

Popular posts from this blog

कमरा नंबर 220

बारिश और होस्टल आहा! सुकून। हेलो दी मैं आपकी रूममेट बोल रहीं हूं, दरवाजा बंद है, ताला लगा है। आप कब तक आयेंगी।  रूममेट?  रूममेट, जिसका इंतजार मुझे शायद ही रहा हो। कमरा नंबर 220 में एक शख्स आने वाला है। कमरा नंबर 220, जो पिछले 2 महीनों से सिर्फ मेरा रहा है। सिर्फ मेरा।  मैंने और कमरा नंबर 220 ने साथ-साथ कॉलेज की बारिश देखी है। अहा! बारिश और मेरा कमरा कितना सुकून अहसास देता है। बारिश जब हवा के साथ आती है तो वो कमरे की बालकनी से अंदर आके करंट पानी खेल के जाती है। कमरा, जिसपे मेरा एकाकिक वर्चस्व रहा है। कमरा, जिसमे मैं कॉलेज से आते ही धब्ब से बिस्तर पर पड़ के पंखे के नीचे अपने बाल खोल कर बालकनी से बाहर बादल देखा करती हूं। कमरा, जिसे मैंने अब तक अकेले जिया है।  हेलो? हां, मैं अभी ऑडिटोरियम में हूं, तुम कहां हो? मैं होस्टल में हूं। कमरे के बाहर। कितने देर से खड़ी हो? सुबह से ही आई हूं। ऑफिस का काम करा के ये लोग रूम अलॉट किए है।  अच्छा..... यार मैं तो 6 बजे तक आऊंगी। तुम उम्मम्म.... तुम्हारे साथ कोई और है? पापा थे चले गए वो। अच्छा, सामान भी है? हां, एक बैग है। अभी आना ...

भगवान

किताबों की पढ़ी पढ़ाई बातें अब पुरानी हो चुकी हैं। जमाना इंटरनेट का है और ज्ञान अर्जित करने का एक मात्र श्रोत भी। किताबों में देखने से आँखें एक जगह टिकी रहती हैं और आंखों का एक जगह टिकना इंसान के लिए घातक है क्योंकि चंचल मन अति रैंडम। थर्मोडायनेमिक्स के नियम के अनुसार इंसान को रैंडम रहना बहुत जरूरी है अगर वो इक्विलिब्रियम में आ गया तो वह भगवान को प्यारा हो जाएगा।  भगवान के नाम से यह बात याद आती है कि उनकी भी इच्छाएं अब जागृत हो गई हैं और इस बात का पता इंसान को सबसे ज्यादा है। इंसान यह सब जानता है कि भगवान को सोना कब है, जागना कब है, ठंड में गर्मी वाले कपड़े पहनाने हैं, गर्मी में ऐसी में रखना है और, प्रसाद में मेवा मिष्ठान चढ़ाना है।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इंसान इस बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ यह पता कर चुका है कि भगवान का घर कहां है? वो आए दिन हर गली, शहर, मुहल्ले में उनके घर बनाता है। बेघर हो चुके भगवान के सर पर छत देता है।  इकोनॉमी की इस दौड़ में जिस तरह भारत दौड़ लगा के आगे आ चुका है ठीक उसी तरह इंसान भी भगवान से दौड़ लगा के आगे निकल आया है। अब सवाल यह है कि भगवान अग...

टपकता खून

तुम्हारे पर्दे से टपकता खून  कभी तुम्हारा फर्श गंदा नहीं करता वो किनारे से लग के  बूंद बूंद रिसता है  मुझे मालूम है कि  हर गुनाहगार की तरह  तुम्हे, तुम्हारे गुनाह मालूम है पर तुम्हारा जिल्ल ए इलाही बन  सबकुछ रौंद जाना  दरवाजे पर लटके पर्दे पर  और खून उड़ेल देता है।