Skip to main content

फोन का दूसरा कोना



                                                               Image courtesy Ananya       


तुमसे बात करते वक्त 
अक्सर मैं खुद से बात करने लगती हूं।
फोन के उस तरफ पड़े तुम
अपनी अनगिनत बातों का पिटारा
खोले बैठे होते हो
और फोन के दूसरी तरफ
मैं तुम्हारे दिखाए 
पिटारे से दूर जाके 
खुद को खुद से गुफ्तगू करते हुऐ पाती हूं।
तुम बीते कल के कुएं से 
यादों को बाल्टी में भर के खींच रहे होते हो
और मैं आने वाले कल के समंदर में 
गोते लगाने के लिए तैयार बैठती हूं।
बीते 20 साल चंद घंटों में समेटना 
बिल्कुल ऐसा है जैसे 
भरी बाल्टी में पानी भरना।
तुम्हारी बाते बाल्टी में 
भरते-भरते ऊपर तक आ जाती है
और उसके बाद मैं बह जाती हूं 
खुद की बातों के साथ 
तुम्हे फोन के दूसरे तरफ 
छोड़ के।

Comments

Akash Tripathi said…
Waah Aati sundar 👌👏 keep it up😊
Legit Info said…
Akshar chat karte wakt yhi lagta hai.
Nice depiction.
suruchi kumari said…
आभार 😌

Popular posts from this blog

एक कोशिश

आसमान के कोने से  झूलती हुई एक पहेली  पहेली जों एक गठरी की तरह है अपने आप में बहुत सारे छोर समेटे एक छोर की तलाश अक्सर दूसरे धागे खींच देती है और पहेली एक नए सिरे से दुबारा शुरू होती है धागे के कोने खींचता व्यक्ति थकता है पसीने में डूबता है रुकता भी है पर हर बार वो एक उत्साह से फिर  सबकुछ दुबारा शुरू करता है फिर वही हताशा और फिर वही उत्साह का सिलसिला जारी रहता है एक आस,की गठरी के धागे पुराने हो जाये एक सूरज की किरण, की एक हवा का झोंका आये ओर ये सारी गुत्थियां सुलझा दे जाये एक कोशिश, की एक सुबह सब ठीक हो जाएगा  सब कुछ अनवरत चलता रहता है।

कमरा नंबर 220

बारिश और होस्टल आहा! सुकून। हेलो दी मैं आपकी रूममेट बोल रहीं हूं, दरवाजा बंद है, ताला लगा है। आप कब तक आयेंगी।  रूममेट?  रूममेट, जिसका इंतजार मुझे शायद ही रहा हो। कमरा नंबर 220 में एक शख्स आने वाला है। कमरा नंबर 220, जो पिछले 2 महीनों से सिर्फ मेरा रहा है। सिर्फ मेरा।  मैंने और कमरा नंबर 220 ने साथ-साथ कॉलेज की बारिश देखी है। अहा! बारिश और मेरा कमरा कितना सुकून अहसास देता है। बारिश जब हवा के साथ आती है तो वो कमरे की बालकनी से अंदर आके करंट पानी खेल के जाती है। कमरा, जिसपे मेरा एकाकिक वर्चस्व रहा है। कमरा, जिसमे मैं कॉलेज से आते ही धब्ब से बिस्तर पर पड़ के पंखे के नीचे अपने बाल खोल कर बालकनी से बाहर बादल देखा करती हूं। कमरा, जिसे मैंने अब तक अकेले जिया है।  हेलो? हां, मैं अभी ऑडिटोरियम में हूं, तुम कहां हो? मैं होस्टल में हूं। कमरे के बाहर। कितने देर से खड़ी हो? सुबह से ही आई हूं। ऑफिस का काम करा के ये लोग रूम अलॉट किए है।  अच्छा..... यार मैं तो 6 बजे तक आऊंगी। तुम उम्मम्म.... तुम्हारे साथ कोई और है? पापा थे चले गए वो। अच्छा, सामान भी है? हां, एक बैग है। अभी आना ...

ख्वाब

                   ( Image- Rural Marketing) नये जोड़े मे आंचल के साथ संजो के वो ख्वाब लाई थी बहुत ही हल्के से ख्वाब, हवाऐं अगर उन्हें छूं ले तो वो आंचल छोड़  कहीं उड़ जायेगें इस डर से हर रात सोने से पहले वो उन्हें गिना करती थी कुछ दिन पहले की ही बात है उसके दो ख्वाब आंसुओं के समंदर में खो गये और एक चुल्हे मे जल गये वो उन्हें जितना ढूढ़ती गई उतना ही टूटती गई अब वो उन ख्वाबों को अपने पैरों में बांध के घूमती है।