Skip to main content

राजा





राजा को नींद बहुत पसंद है
वो रोज मखमली गद्दे पे सोया करता है।
वो जनता है इस गद्दे को बनाने वाले 
हाथों को।
वो जनता है की जब रूई कुटी 
जा रही थी उस समय 
गलती से करिंदे के हाथ में 
चोट आ गई 
और करिंदा अब कुछ महीनों तक 
काम नहीं कर पाएगा
इसके बावजूद राजा ने उसके दुकान 
बंद करने का ऐलान कर दिया।
राजा जनता था की गद्दे की सिलाई 
करते वक्त मशीन की सूई 
दूसरे कारीगर के उंगली में जा लगी थी
कारीगर 2 दिनों का आराम चाहता था
पर राजा ने उसे उम्र भर का आराम दे दिया।
राजा जनता था की जिस गद्दे पर वह 
चैन की नींद सोता है 
उस गद्दे को बनाने के लिए कोई 
अपना चैन गवाता है
फिर भी राजा चादर तान 
पेट के बल सोता है।

Comments

Popular posts from this blog

एक कोशिश

आसमान के कोने से  झूलती हुई एक पहेली  पहेली जों एक गठरी की तरह है अपने आप में बहुत सारे छोर समेटे एक छोर की तलाश अक्सर दूसरे धागे खींच देती है और पहेली एक नए सिरे से दुबारा शुरू होती है धागे के कोने खींचता व्यक्ति थकता है पसीने में डूबता है रुकता भी है पर हर बार वो एक उत्साह से फिर  सबकुछ दुबारा शुरू करता है फिर वही हताशा और फिर वही उत्साह का सिलसिला जारी रहता है एक आस,की गठरी के धागे पुराने हो जाये एक सूरज की किरण, की एक हवा का झोंका आये ओर ये सारी गुत्थियां सुलझा दे जाये एक कोशिश, की एक सुबह सब ठीक हो जाएगा  सब कुछ अनवरत चलता रहता है।

कमरा नंबर 220

बारिश और होस्टल आहा! सुकून। हेलो दी मैं आपकी रूममेट बोल रहीं हूं, दरवाजा बंद है, ताला लगा है। आप कब तक आयेंगी।  रूममेट?  रूममेट, जिसका इंतजार मुझे शायद ही रहा हो। कमरा नंबर 220 में एक शख्स आने वाला है। कमरा नंबर 220, जो पिछले 2 महीनों से सिर्फ मेरा रहा है। सिर्फ मेरा।  मैंने और कमरा नंबर 220 ने साथ-साथ कॉलेज की बारिश देखी है। अहा! बारिश और मेरा कमरा कितना सुकून अहसास देता है। बारिश जब हवा के साथ आती है तो वो कमरे की बालकनी से अंदर आके करंट पानी खेल के जाती है। कमरा, जिसपे मेरा एकाकिक वर्चस्व रहा है। कमरा, जिसमे मैं कॉलेज से आते ही धब्ब से बिस्तर पर पड़ के पंखे के नीचे अपने बाल खोल कर बालकनी से बाहर बादल देखा करती हूं। कमरा, जिसे मैंने अब तक अकेले जिया है।  हेलो? हां, मैं अभी ऑडिटोरियम में हूं, तुम कहां हो? मैं होस्टल में हूं। कमरे के बाहर। कितने देर से खड़ी हो? सुबह से ही आई हूं। ऑफिस का काम करा के ये लोग रूम अलॉट किए है।  अच्छा..... यार मैं तो 6 बजे तक आऊंगी। तुम उम्मम्म.... तुम्हारे साथ कोई और है? पापा थे चले गए वो। अच्छा, सामान भी है? हां, एक बैग है। अभी आना ...

ख्वाब

                   ( Image- Rural Marketing) नये जोड़े मे आंचल के साथ संजो के वो ख्वाब लाई थी बहुत ही हल्के से ख्वाब, हवाऐं अगर उन्हें छूं ले तो वो आंचल छोड़  कहीं उड़ जायेगें इस डर से हर रात सोने से पहले वो उन्हें गिना करती थी कुछ दिन पहले की ही बात है उसके दो ख्वाब आंसुओं के समंदर में खो गये और एक चुल्हे मे जल गये वो उन्हें जितना ढूढ़ती गई उतना ही टूटती गई अब वो उन ख्वाबों को अपने पैरों में बांध के घूमती है।