हम भारत के लोग प्यारे।
हम भारत के लोगों से शुरू
इस रचना में समेटे पूरा राष्ट्र है
जिसकी नींव लोगों से रखी गई
और राष्ट्र पर आके खत्म है।
ये राष्ट्र क्या है? लोग क्या हैं?
मूलभूत आधार क्या हैं?
कर्तव्यों का मोल क्या है?
खोले जिसने राज सारे
हम भारत के लोग प्यारे।
खबरों में हम सुनते सब हैं
सरकारों की माथापच्ची
नियमों का ये घेराबंदी
असल में ये सरकार क्या है?
नियमों को बदलने के नियम क्या है?
खोले जिसने राज सारे
हम भारत के लोग प्यारे।
ये मेरा है वो तेरा है
इस मिट्ठी का फूल मेरा
उस बगिया का गुलसन तेरा
इन रेखाओं की नींव क्या है?
मेरा तेरा मोल क्या है?
खोले जिसने राज सारे
हम भारत के लोग प्यारे।
1 comment:
Lovely 💐💐🥰🥰
Post a Comment